राजनीति

महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर चेहरा तय नहीं हो सका, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर दिल्ली बुलाया

बीजेपी मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर अड़ी

AINS NEWS… महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री को लेकर चेहरा तय नहीं हो सका है. बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के नाम की चर्चाएं हैं. इस बीच, शिवसेना ने दावा किया है कि महायुति में सीट शेयरिंग के वक्त शिवसेना को ही सीएम पद दिए जाने का आश्वासन मिला था. शिवसेना ने यह भी साफ कर दिया कि पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम का पद स्वीकार नहीं करेंगे. इस सबके बीच, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर दिल्ली बुलाया है.

एकनाथ शिंदे गुट का कहना है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे की वजह से महायुति की शानदार जीत सिर्फ हुई है. शिवसेना नेता संजय शिरसाट का कहना था कि एकनाथ शिंदे के नाम पर विधानसभा चुनाव लड़ा गया था. वे मुख्यमंत्री के रूप में वापसी के हकदार हैं. वो उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करेंगे. शिवसेना के शीर्ष सूत्रों ने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले यह तय हुआ था कि अगर महायुति को बहुमत मिलता है और दोबारा सरकार बनाने का मौका मिलता है तो शिवसेना को मुख्यमंत्री पद दिया जाएगा.

सूत्रों का कहना है कि बीजेपी मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम पर अड़ी हुई है और उसने ‘बिहार मॉडल’ से इनकार कर दिया है. दरअसल, महायुति में सहयोगी शिवसेना के कुछ नेताओं ने यह सुझाव दिया था कि महाराष्ट्र में भी एनडीए को बिहार की तरह शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए. बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन मुख्यमंत्री जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार हैं.

 

Related Articles

Back to top button