राष्ट्रीय
श्वास संबंधी वायरस है ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) जो ठंड के दौरान फैलता है
विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों में इस संक्रमण का खतरा ज्यादा

AINS NEWS… देश में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीजीआई ने लोगों से बचाव के मानकों का पालन करने की अपील की है। पीजीआई के डीन रिसर्च और इंटरनल मेडिसिन के हेड प्रोफेसर संजय जैन का कहना है कि यह श्वास संबंधी वायरस है जो ठंड के दौरान फैलता है।

इसमें अक्सर इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण खांसी बुखार और गले में खराश होती है। यह सभी आयु वर्ग को प्रभावित करता है। लेकिन विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों में इस संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।




