छत्तीसगढ़

भू माफिया डॉन विवेक ढांड की फर्जीवाड़े में बनी बिल्डिंगों पर कब चलेगा सुशासन का बुलडोजर ?

पिता सतपाल ढांड, रंजना ढांड, साधना ढांड, अरुणा ढांड के नाम शामिल हैं इस घोटाले में

AINS NEWS रायपुर… छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और रेरा के पूर्व अध्यक्ष विवेक ढांड ने नजूल की 153000 वर्ग फिट जमीन की फ्री होल्ड में बाजार मूल्य के मात्र दो प्रतिशत मूल्य में रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली।


इसी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कूट रचित दस्तावेज 1964 में पिता सतपाल ढांड वल्द गौरीशंकर ढांड के नाम से तैयार कर लिए गए थे। जिनका सत्यापन आई ए एस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा ने किया। भौतिक सत्यापन निश्चित ही मूल दस्तावेज देख कर किया होगा। नजूल पट्टा रायपुर स्थित सिविल स्टेशन वार्ड की नजूल पर आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था।

ब्लॉक नम्बर 15 प्लॉट नम्बर 17/39 का रकबा 37000 वर्ग फ़ीट है। ब्लॉक नम्बर 15 प्लॉट नम्बर 17/41,17/48,17/52,17/53 का रकबा 23750 वर्गफीट है। प्लॉट नम्बर 17/38 का रकबा 23000 वर्ग फ़ीट है।
ब्लॉक नम्बर 15 प्लॉट नम्बर 17/40 में कुल रकबा 58300 वर्गफीट का है।

सबूत के दस्तावेज साथ पी डी एफ में संलग्न हैं

All PDF

 

Related Articles

Back to top button