RAIPUR

आज पदभार ग्रहण, रायपुर नगर निगम में गंगाजल छिड़काव करने के बाद वे अपने काम की शुरुआत की जाएगी

मीनल चौबे उत्तर की तरफ फेस कर काम संभालेंगी

AINS NEWS… रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे आज सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगी. विधि विधान के साथ निगम मुख्यालय व्हाइट हाउस में कार्यक्रम होगा. पदभार ग्रहण करने से पहले नवनियुक्त महापौर मीनल चौबे ने बैठक व्यवस्था बदल दी है. अब मीनल चौबे उत्तर की तरफ फेस कर काम संभालेंगी. मीनल चौबे ने कहा कि, रायपुर निगम में गंगाजल छिड़काव करने के बाद वे अपने काम की शुरुआत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि, मेयर और बीजेपी पार्षद चुनाव जीतने के बाद 18 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। वहां स्नान कर गंगा जल लेकर आए हैं। ये हमारी आस्था है। नए काम की शुरुआत शुद्धीकरण से करते हैं। हम घर में गंगा जल छिड़कते हैं। इसलिए हमारे कर्मक्षेत्र में भी गंगाजल का छिड़काव करने के बाद अपने काम की शुरुआत करेंगे।

आज 3 बजे होगा शपथ ग्रहण

बूढ़ातालाब इंडोर स्टेडियम में बुधवार दोपहर 3 बजे से शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। 15 साल बाद रायपुर निगम में भाजपा की महापौर निर्वाचित हुई हैं। साथ ही 70 में से 60 भाजपा पार्षद जीतकर आए हैं। इसलिए आयोजन को भी भव्य रूप दिया जा रहा है। मेयर मीनल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत और उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने तैयारियों का जायजा लिया।

शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पश्चिम विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू समेत भाजपा के प्रमुख मंत्री वे नेता मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, आपको बता दें कि रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। मीनल को 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं।

पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। हालांकि एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम के पूर्व मेयर हैं।

 

Related Articles

Back to top button