क्राइम

जादू टोना के संदेह पर विधवा तिलासो नाग की नृशंस हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

संदेह था कि महिला के जादू टोना करने से ही उसके एक बेटे की आंखों की रोशनी चली गई

AINS NEWS… बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र के ग्राम नवाडीहकला पियारटोली में जादू टोना के संदेह पर विधवा तिलासो नाग (65) की नृशंस हत्या कर दी गई। गांव के ही आरोपी बोडरा उर्फ रूपदेव नाग ने पहले महिला के आंख में नुकीला लकड़ी घुसेड़ दी।

उसके बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी को संदेह था कि महिला के जादू टोना करने से ही उसके एक बेटे की आंखों की रोशनी चली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम नवाडीहकला पियारटोली निवासी कलेश्वर नाग 18 फरवरी को पत्नी का प्रसव कराने अंबिकापुर आया था। घर में उसकी सास तिलासो नाग अकेली थी। 24 फरवरी को उसे फोन से सूचना मिली कि उसकी सास की मौत हो गई है। वह अंबिकापुर से ग्राम नवाडीहकला पहुंचा। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। सिकड़ी लगा हुआ था। खोलकर भीतर घुसा तो देखा कि सास मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। सिर व चेहरे में चोट के निशान थे।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित रूपदेव नाग के तीन बच्चे थे। दो साल के भीतर एक पुत्र और एक पुत्री की मौत सड़क दुर्घटना और पानी में डूबने के कारण हो गई थी। तीसरे बच्चे के आंखों की रोशनी कम होने के कारण दिखाई कम देता है।

 

Related Articles

Back to top button