राष्ट्रीय
केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच समझौता, पंजीकृत व्यक्ति दिल्ली सहित देशभर के निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे
अगले एक माह में एक लाख परिवारों को यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी

AINS NEWS… दिल्ली में गरीबों को आज से आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इस सुविधा के तहत पंजीकृत व्यक्ति दिल्ली सहित देशभर के निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। सुविधा को शुरू करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता होगा।

दिल्ली में गरीबों को आज से आयुष्मान का लाभ मिलेगा। इस सुविधा के तहत पंजीकृत व्यक्ति दिल्ली सहित देशभर के निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेंगे। सुविधा को शुरू करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता होगा।
दिल्ली सरकार के मुताबिक, समझौते के साथ ही योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि अगले एक माह में एक लाख परिवारों को यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। योजना के पहले चरण के लिए एएवाई और पीआरएस कार्ड को चुना है। इसके अलावा दूसरे नियम भी बनाए जा रहे हैं। समझौते के साथ ही योजना में शामिल करने के लिए नियम और शर्त सार्वजनिक हो जाएंगे। इन्हीं नियमों के तहत दिल्ली के सभी लाभार्थियाें को सुविधा मिलेगी।




