खेलो इंडिया मार्शल आर्ट लिंग प्रतियोगिता, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित

AINS NEWS… बहतराई स्टेडियम में खेलो इंडिया मार्शल आर्ट लिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बहतराई स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया मार्शल आर्ट लिंग प्रतियोगिता का समापन एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंत्री श्री साहू ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “उभरते हुए खिलाड़ियों की ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण देखना गौरव की बात है। ये युवा न केवल खेल के मैदान में देश का नाम रोशन करेंगे, बल्कि ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में भी अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक विकसित, आत्मनिर्भर और नवाचारयुक्त राष्ट्र की ओर अग्रसर है, और खेलों का इसमें अहम योगदान है। खेलो इंडिया जैसे अभियान युवाओं को एक बेहतर मंच प्रदान कर रहे हैं, जिससे वे अपनी प्रतिभा को पहचान कर वैश्विक स्तर तक पहुंचा सकें।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए कोच, खेल अधिकारी, अभिभावक, खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री साहू ने आयोजकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी और आश्वस्त किया करते हुए कहा कि खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।




