बिलासपुर

समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया

AINS NEWS… बिलासपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट और उनके पिता पर बदमाशों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

क्या था मामला?
जूना बिलासपुर निवासी शेखर गुप्ता समाचार पत्र में फोटो जर्नलिस्ट है। शुक्रवार की रात दफ्तर से काम खत्म कर रात करीब 10.30 बजे अपने घर पहुंचा। इस दौरान घर के बाहर गाड़ी खड़ी थी और युवक शराब पी रहे थे। शराब की बोतलें देखकर शेखर ने युवकों से पूछताछ की, जिस पर मोहल्ले के बदमाशों ने गाली देना शुरू कर दिया।

हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट
युवकों को विवाद करते देखकर शेखर घर के अंदर चला गया। इस दौरान नशेड़ी युवक भी उनके पीछे-पीछे घर के अंदर घुस गए और शेखर के साथ मारपीट शुरू कर दी। उनके पिता अशोक गुप्ता बीच-बचाव करने लगे, लेकिन बदमाशों ने उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की।

पुलिस ने की कार्रवाई
एसएसपी रजनेश सिंह ने सिटी कोतवाली टीआई को तुरंत सिम्स भेजा और आरोपियों की धरपकड़ और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button