क्राइम

प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार, अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो के विरूद्ध कार्यवाही

कब्जे से 14.29 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन चिट्टा व एक मोटर सायकल किया गया है जप्त

 थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत केडिया बिजनेस पार्क के पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा के साथ पकड़े गये आरोपी को रंगे हाथ।

थाना आमानाका को आरोपी के पास चिटटा होने की सूचना मुखबीर से प्राप्त पर हुई थी जिस पर सुनियोजित तरीके से टीम गठित कर पकडा गया आरोपी को ।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 177900/-रू

आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 109/25 धारा 21(B),NDPS ACT का अपराध किया गया है पंजीबद्ध

AINS NEWS… पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है
इसी तारतम्य में दिनांक 13.04.25 को थाना आमानाका टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रांतर्गत केडिया बिजनेस पार्क के पास दो व्यक्ति मोटर सायकल क्रमाक सी.जी. 04 पी.जे. 6814 मे घुम रहे है जो अपने पास मादक पदार्थ हेरोईन चिटटा रखे हुये है तथा बेचने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.आर.पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री अमन कुमार झा (IPS) द्वारा थाना प्रभारी आमानाका श्री सुनील दास को आरोपी को हीरोईन चिटटा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी आमानाका द्वारा टीम गठित करते हुये उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोह. सोहेल खान पिता मोह. इसराईल खान उम्र 26 साल पता संजय नगर सोहेल किराना दुकान थाना टिकरापारा रायपुर व दुसरे ने अपना नाम तन्मय गोईन्दी पिता प्रमोद गोईन्दी उम्र 27 साल निवासी महाबीर नगर अनमोल सुपर बाजार के पास गुलमोहर वाटिका थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसमे से प्रतिबंधित मदाक पदार्थ हेरोईन चिटटा रखे होना पाया गया, जिस पर आरोपी सोहेल खान एंव तन्मय गोईन्दी से उक्त प्रतिबंधित मदाक पदार्थ रखने बिक्री एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर आरोपी सोहेल खान एंव तन्मय गोईन्दी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) 14.29 ग्राम कीमती करीबन 142900/-रू० व आरोपी तन्मय गोईन्दी से जप्त होण्डा साईन सी.जी. 04 पी.जे. 6814 कीमती 35000/- रू० जुमला कीमती 177900/-रू0 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 109/25 धारा 21(B) NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है

गिरफ्तार आरोपी –
01. मोह. सोहेल खान पिता मोह. इसराईल खान उम्र 26 साल पता संजय नगर सोहेल किराना दुकान थाना टिकरापारा रायपुर
02.तन्मय गोईन्दी पिता प्रमोद गोईन्दी उम्र 27 साल निवासी महाबीर नगर अनमोल सुपर बाजार के पास गुलमोहर वाटिका थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर

 

Related Articles

Back to top button