कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक 15 जुलाई को, मानसून सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद
बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा शामिल

AINS NEWS… कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मानसून सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाने को लेकर बेताब है।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मानसून सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाने को लेकर बेताब है।
बिहार में हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का मुद्दा गूंजेगा संसद में
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 21 अगस्त तक चलेगा। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे को उठाए जाने की संभावना है।
मुकदमे की सुनवाई देश की शीर्ष अदालत में हो रही है
सुप्रीम कोर्ट में एसआईआर को चुनौती देने वाले राजनीतिक दलो॒ में कांग्रेस भी शामिल है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी इस मामले में बहस भी कर रहे हैं।




