दुर्ग

भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी, बहुचर्चित शराब घोटाले से संबंधित बताई जा रही है कार्रवाई

मार्च 2025 में भी उनके निवास पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई थी

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज तड़के छापेमारी की कार्रवाई की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई राज्य में बहुचर्चित शराब घोटाले से संबंधित बताई जा रही है।

गौरतलब है कि यह पहला अवसर नहीं है जब ईडी ने भूपेश बघेल से जुड़े परिसरों पर छापा मारा हो। इससे पूर्व मार्च 2025 में भी उनके निवास पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई थी।

फिलहाल ईडी की टीम भिलाई स्थित उनके आवास पर कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button