मनोरंजन
मां शीतला अपने भक्तों को नवरात्रि में देंगी दर्शन, फिल्म जै सीतला मईया को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने देख लिया
फिल्म के गानों में ही शीतला माता के भक्तों का टिकट का पैसा वसूल हो जायेगा

AINS NEWS… फिल्म जै सीतला मईया को CBFC केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने देख लिया है, कुछ डायलाग पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी उसे भी डबिंग के जरिए सुधार लिया गया है। छाया चंद्राकर जी के स्वर में गाया यह गाना बहुत ही शानदार है , फिल्म के गानों में ही शीतला माता के भक्तों का टिकट का पैसा वसूल हो जायेगा, इस फिल्म में छत्तीसगढ़ के सभी स्टार सिंगरों ने गाने गाए हैं जिससे सुपर स्टार सिंगर अनुराग शर्मा, प्रसिद्ध भजन गायक दिलीप षड़ंगी , प्रसिद्ध जस सम्राट दुकालू यादव, छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला अल्का चंद्राकर , व चम्पा निषाद जी इन सभी ने फिल्म जै सीतला मईया में अपने सुरों से गाने को सजाया है जो फिल्म की जान है माता शीतला की महिमा से भरी इस अद्भुत कहानी में एक से बढ़कर एक फैक्टर है जो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा





