शानदार दूसरा सप्ताह, एम.ए.प्रीवियस को दर्शक कर रहे हैं पसंद, गीत भी चढ़े जुबान पर
फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में रन कर रही है, लगातार फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है

AINS NEWS… पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म एम.ए.प्रीवियस लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। फिल्म की कहानी, गीत संगीत,अभिनय,निर्देशन और वह सब कुछ दर्शकों को पसंद आया जो दर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखकर बनाया गया था।

इस फिल्म में अभिनेता राज वर्मा और दीपक साहू की जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया, उनके साथ अभिनेत्री आराधना साहू और हिरणमई दास ने भी बराबरी का अभिनय किया।

फिल्म इतनी ज्यादा चर्चित हुई की कुछ युटयूबर अपने चैनल के लाईक बढ़ाने के लिए चोरी छिपे मोबाइल से फिल्म की रिकॉर्डिंग भी कर बैठे जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। अभी फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में रन कर रही है, लगातार फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है जिसे लेकर फिल्म से जुड़े कलाकारों में उत्साह का माहौल है। कलाकार लगातार अलग-अलग शहरों में जाकर दशकों से रूबरू हो रहे हैं और उनका धन्यवाद दे रहे हैं।
यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में रही छत्तीसगढ़ में बीए सीरीज को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया इसी सीरीज के अंतर्गत बनाई गई एम.ए.प्रीवियस को भी दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। फिल्म एक पारिवारिक ताने-बाने के बीच दो भाइयों के प्रेम की कहानी पर आधारित है जिसमें इसके खूबसूरत गीत संगीत ने जान फूंकी है।




