मेथोलॉजिकल और डिवोशनल जैसी संज्ञा के साथ मिला फिल्म मोर महादेव को यू सेंसर सर्टिफिकेट
12 अगस्त को फिल्म मोर महादेव की स्क्रीनिंग मुंबई के फेमस स्टूडियो में की गई थी

AINS NEWS… किसी भी कार्य में जितना समय लगता है उतना तो लगेगा ही, यह बातें कहीं फिल्म निर्माता श्रवण कुमार राठौर ने। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से अपनी छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर महादेव का सेंसर सर्टिफिकेट लेकर लौटे श्रवण कुमार राठौर ने बताया कि सेंसर पास करने के लिए फिल्म को कई चरणों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान फिल्म की स्क्रीनिंग, संशोधन और डीपीसी सीलिंग जैसी प्रक्रियाएं शामिल होती हैं। छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर महादेव के निर्माता निर्देशक व लेखक श्रवण कुमार राठौर ने संशोधन को लेकर कहा कि हमारी फिल्म में कुछ एक स्थान पर ही संशोधन के निर्देश थे जिन्हें हमने ठीक कर दिया फिर डीपीसी सीलिंग के पश्चात 2 सितंबर को हमें यू सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।



बता दें कि 12 अगस्त को फिल्म मोर महादेव की स्क्रीनिंग मुंबई के फेमस स्टूडियो में की गई थी। इस दौरान फिल्म के निर्माता श्रवण कुमार राठौर के साथ सेंसर बोर्ड की अनीता आपटे, शीला राजेंद्र सिंह, चंद्रसेन तिवारी, जीआरएस अर्जुन कुमार और एग्जामिन ऑफिसर नागराज रेवनकर मुख्य रूप से उपस्थित थे।निर्माता श्रवण कुमार राठौर ने बताया की फिल्म मोर महादेव को यू सर्टिफिकेट के साथ मेथेलॉजिकल और डिवोशनल फिल्म की संज्ञा भी दी गई जो एक उत्साहवर्धक समाचार है। सेंसर की संपूर्ण प्रक्रिया में सेंसर बोर्ड के समस्त अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलने की बात भी निर्माता श्रवण कुमार राठौर ने कही, उन्होंने फिल्म मोर महादेव की पूरी टीम की तरफ से सेंसर बोर्ड के सीईओ राजेंद्र सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने बताया कि अब कोई अच्छा सा समय देखकर फिल्म को रिलीज करने की योजना है।




