जयप्रकाश पिता राधेलाल चेलक आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार, लोहे का धारदार चाकू रखे हुए रंगे हाथ पकड़ा गया
न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

AINS NEWS… वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डां. लाल उमेंद सिंह के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है

विवरण:- इस प्रकार है कि आज दिनांक 14/09/2025 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति भट्टी रोड खरोरा के पास अपने पास लोहे का धारदार चाकू रखे है कि सूचना तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर घेराबंदी कर जयप्रकाश चेलक को अवैध रूप से लोहे का धारदार चाकू रखे हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी को चाकू रखने के संबंध में कागजात पेश करने नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं करने पर आरोपी के कब्जे से लोहे के धारदार चाकू को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से मौके पर विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:- जयप्रकाश पिता राधेलाल चेलक उम्र 23 साल साकिन बनरसी थाना आरंग जिला रायपुर




