181 पौवा देशी मसाला शराब के साथ 02 महिला आरोपी रेनु सोनवानी, चांदनी सोनी गिरफ्तार
आरोपियां के कब्जे से कुल 32.580 बल्क लीटर देशी मसाला शराब किया गया जप्त

AINS NEWS… उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर नशा के कारोबार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व क्राइम तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्ग दर्शन में थाना खमतराई द्वारा लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 21.09.25 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ ऑफिस के पास डेरापारा रावांभाठा में रेनु सोनवानी नामक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है कि सूचना पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया रेनु सोनवानी प्लास्टिक की मटमैला रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पायी गई जिनके कब्जे से 91 पौवा देशी मसाला शराब 16.380 बल्क लीटर किमती 13,000 रू. को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध अप.क. 1062/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया


इसी प्रकार बंजारी नगर रावांभाठा डेरापारा में ही चांदनी सोनी नामक महिला अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है कि सूचना पर भी तुरंत रेड कार्यवाही करने पर आरोपिया चांदनी सोनी प्लास्टिक की सफेद रंग के बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पायी गई जिनके कब्जे से 90 पौवा देशी मसाला शराब 16.200 बल्क लीटर किमती 12,000 रू. को जप्त कर आरोपियां के विरूद्ध अप.क. 1063/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम गिरफ्तार आरोपियां –
01. रेनु सोनवानी पति ओमप्रकाश सोनवानी उम्र 35 वर्ष साकिन डेरापारा, रावांभाठा, थाना खमतराई रायपुर।
02. चांदनी सोनी पति सुंदरू सोनी उम्र 20 वर्ष साकिन डेरापारा रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।




