गरियाबंद

पुल निर्माण के धीमी गति पर भड़के विधायक जनक ध्रुव ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

विधायक ध्रुव ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो का किया सघन दौरा खेतो में पहुंचकर ग्रामीणों किसानो से किया मुलाकात

AINS NEWS गरियाबंद… बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज मंगलवार को मैनपुर क्षेत्र के गौरघाट, देहारगुड़ा व कई ग्रामो के सघन जनसंपर्क में पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया। क्षेत्र के किसानो ने पिछले दिनो बेमौसम बारिश आंधी तूफान से धान और मक्का की फसल गिरकर चैपट होने की शिकायत विधायक से किया साथ ही किसानो ने अब तक मुआवजा नही मिलने की बात कही जिस पर विधायक जनक ध्रुव खेतो में पहुंचकर धान की कटाई कर रहे किसान मजदूरो के साथ चर्चा किया धान और मक्का की फसलो को देखा इस दौरान किसानो ने बताया कि इस वर्ष धान की फसल में तरह -तरह के कीट प्रकोप से भी किसान परेशान हो गये है और तीन दिनो बाद धान खरीदी प्रारंभ होना है लेकिन अभी तक सैकड़ो किसानो का पंजीयन नही हो पाया है। सहकारी कर्मचारियो के हड़ताल के कारण धान खरीदी केन्द्रो में ताला लगा हुआ है किसानो का पंजीयन व अन्य जरूरी कार्य अटक गया है जिसके कारण किसानो को धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान जनक ध्रुव ने संबंधित विभाग के अफसरो को फोन लगाकर किसानो की समस्याओ से अवगत कराते हुए जल्द समस्याओ का समाधान करने का निर्देश दिया हैं।

धान कटाई कर रहे किसान मजदूरो से हालचाल जाना विधायक

मैनपुर क्षेत्र के हरदीभाठा, छुईहा, गौरघाट, देहारगुड़ा आदि ग्रामो में खेतो के निरीक्षण के दौरान धान कटाई कर रहे मजदूर किसान अपने बीच विधायक जनक ध्रुव को अचानक पाकर खुशी से गदगद हो गये और विधायक जनक ध्रुव ने सभी से हालचाल पूछा और कोई समस्या हो तो उन्हे अवगत कराने को कहा है। जिस पर ग्रामीण महिलाएं और किसान बेहद खुश नजर आये साथ ही उन्हे अवगत कराया कि जब से हाफ बिजली योजना बंद हुआ है तब से बिजली बिल से परेशान हो गये है साथ ही मजदूरो के लिए भी चलाये जा रहे श्रम विभाग की योजनाओ का लाभ क्षेत्र के लोगो को नही मिलने की बात बताई।

पुल निर्माण के निरीक्षण में पहुंचे विधायक जमकर भड़के

पैरीनदी देहारगुड़ा में करोड़ो रूपये की लागत से लोक निर्माण सेतु संभाग द्वारा पिछले डेढ़ वर्षो से पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति से पुल निर्माण कार्य 50 प्रतिशत भी पूर्ण नही हुआ है जिसकी शिकायत ग्रामीणो के द्वारा विधायक जनक ध्रुव से किया गया तो विधायक जनक ध्रुव तत्काल पुल निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे जहां अब तक पुल निर्माण से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नही लगाया गया है जिस पर विधायक ने जमकर नराजगी जताई और पुल निर्माण के धीमी गति पर संबंधित विभाग के अफसर को फोन लगाकर निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है साथ ही जल्द पुल निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है नही तो मामले की शिकायत करने की बात कही है। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, डोमार साहू, पवन दीवान एवं क्षेत्र के सरपंच जनपद सदस्य व जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पुल निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर नही दिया जा रहा ध्यान – जनक ध्रुव

क्षेत्र के निरीक्षण में पहुंचे विधायक जनक ध्रुव ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कहा आज इस क्षेत्र के दौरे में पहुंचे थे इस दौरान किसानो ने कई समस्याओं से अवगत कराया। क्षेत्र में फसल क्षति का अब तक न तो मुआयना किया गया और न ही किसानो को सरकार की तरफ से राहत प्रदान की गई धान खरीदी केन्द्रो में कोई व्यवस्था अभी तक नही किया गया है कर्मचारी हड़ताल में है सैकड़ो किसानो का पंजीयन नही हुआ है धान खरीदी में किसानो को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ेगा। श्री ध्रुव ने कहा पैरी नदी में लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग द्वारा पुल निर्माण किया जहा रहा है संबंधित निर्माण एजेंसी और अफसर इस ओर ध्यान नही दे रहे है धीमी गति से निर्माण कार्य मनमाने ढंग से किया जा रहा है कोई अफसर देखने वाला नही है साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी ध्यान नही दिया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button