RAIPUR

रायपुर प्रेस क्लब में चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण पर, वैद्य नामांकनों की हुई घोषणा

वैद्य नामांकनों की घोषणा, अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार

AINS NEWS… रायपुर प्रेस क्लब में चुनाव की तैयारी अब अंतिम चरण पर है। मतदान की तिथि 23 नवंबर है, उम्मीदवार प्रचार प्रसार में लग चुके हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आसिफ इकबाल ने वैद्य नामांकनों की घोषणा भी कर दी है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार हैं इनमें प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, संदीप पौराणिक, मोहन तिवारी, मृगेंद्र पांडे और सुखनंदन बंजारे का नाम है। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार वैद्य पाए गए यह है सुधीर आजाद तंबोली, देवेश तिवारी, भोलाराम सिन्हा, दिलीप कुमार साहू, चित्रा पटेल, राहुल चौबे और विकास यादव

महासचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है जिनमें संदीप शुक्ला, पीयूष मिश्रा, पराग मिश्रा, मोहन तिवारी, और विनय कुमार घाटगे इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है रेनू नंदी, अरविंद सोनवानी, दिनेश यदु, नदीम मेमन और दो संयुक्त सचिव पद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं विनीता मंडल हलदार, किशन राव लोखंडे, लखन शर्मा, राजकुमार प्रसाद, अब्दुल शमीम, पवन सिंह ठाकुर, अभिषेक डडसेना, संतोष साहू, नदीम मेमन, मोहम्मद रजा गौरी और हेमराज डोंगरे।

इसी तरह पूरी प्रक्रिया में एक अपात्र नामांकन पाया गया जो विक्रम कुमार साहू का था इन्होंने कोषाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था परंतु प्रेस क्लब के संविधान के नियमों के अनुसार वे अपात्र घोषित कर दिए गए।

 

Related Articles

Back to top button