RAIPUR

7 दिसंबर को होगा युवक युवति परिचय सम्मेलन, महाराष्ट्रीयन तेली समाज के विवाह योग्य युवक युवति होंगे मंच पर

परिचय सम्मेलन में तलाकशुदा या विधवा/ विधुर भी अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं

AINS NEWS… खर्चीली शादी और दिखावे के आडंबर से बाहर निकलने के उद्देश्य से महाराष्ट्रीयन तेली समाज रायपुर द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में 7 दिसंबर को समाज के भवन में विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसमें समाज के युवक की युवति अपने विवाह को लेकर मंच पर अपनी जानकारियां साझा करेंगे।

समाज के अध्यक्ष राजकुमार बारबुदे ने जानकारी दी कि इस परिचय सम्मेलन में तलाकशुदा या विधवा/ विधुर भी अपना बायोडाटा जमा कर सकते हैं। समाज द्वारा भविष्य में सामूहिक विवाह भी संभावित है। परिचय सम्मेलन के बाद दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जाएगी तत्पश्चात विवाह की जानकारी समाज को दी जाएगी। समाज के सह सचिव विनोद धुर्वे, कोषाध्यक्ष राजू बावनकर, महिला मंडल की वीणा कुंबलकर, रितु गभने, युवा मंडल के राहुल बावनकर और जितेंद्र निर्वाण ने सामाजिक बंधुओ से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर परिचय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि सामाजिक शादियों का अपना अलग मोल होता है, इससे आने वाली पीढियों को भी समाज से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

 

Related Articles

Back to top button