RAIPUR

शहर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन विस्तार और आंदोलन की रणनीति पर हुई चर्चा

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज़ करने शहर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक संपन्न

AINS NEWS…  शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा काँग्रेस भवन, गांधी मैदान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने किया। इस बैठक में रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री, सचिव तथा ब्लाक एवं वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, पार्टी की सक्रियता को और मजबूत करने तथा भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार चल रहे आंदोलनों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। शहर कांग्रेस कमेटी ने माना कि वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों पर चल रही है, जिसके खिलाफ संघर्ष को और तेज़ करने की आवश्यकता है।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से सीधे जुड़ने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने यह भी स्पष्ट किया कि जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की लड़ाई लगातार जारी रहेगी, और आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर आंदोलन एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दास नवीन चंद्राकर प्रशांत ठेंगड़ी दीपा बग्गा संजय सोनी देव कुमार साहू दिनेश ठाकुर जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे सहित समस्त पदाधिकारी का अनुपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button