छत्तीसगढ़

नीतू श्रीवास्तव बनी राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रदेश महिला अध्यक्ष

नियुक्ति पर समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण

AINS NEWS… राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुप श्रीवास्तव (पूर्व प्रधान आयुक्त, भारत सरकार – IRS), वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव VSM (सेवानिवृत्त) तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव की अनुशंसा एवं मार्गदर्शन में जानी-मानी समाजसेविका एवं श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू श्रीवास्तव जी को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर श्रीमती नीतू श्रीवास्तव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करेंगी तथा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और कायस्थ समाज को संगठित कर उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

उनकी नियुक्ति पर समाज में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
संतोष कुमार श्रीवास्तव,सरला देवी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, प्रीति खरे, श्रुति श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, सीमा सक्सेना, शंकर सक्सेना,शौर्य श्रीवास्तव,नीलू श्रीवास्तव सहित समस्त कायस्थ समाज एवं समाजजनों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

श्रीमती नीतू श्रीवास्तव ने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, महिलाओं की सक्रिय सहभागिता और युवाओं की ऊर्जा से संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button