सड़क सुरक्षा माह-2026, यात्री बस चालक/परिचालकों का किया गया परीक्षण
निःशुल्क स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण जांच शिविर

AINS NEWS… सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत लगातार यातायात जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने प्रेरित की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 11 जनवरी 2026 को थाना यातायात बस स्टैण्ड भाठागांव में स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया साथ ही शहर के शैक्षणीक संस्थानों में संचालित स्कूल बस चालक/परिचालकों यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन कर वाहन चलाने प्रशिक्षण दिया गया।

*निःशुल्क स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण जांच शिविर*:- सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत ग्यारहवे दिवस यातायात थाना बस स्टैण्ड भाठागांव में स्वास्थ्य/नेत्र परीक्षण जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शहर के प्रमुख अस्पतालों के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बस सटैण्ड भाठागांव से संचालित होने वाले यात्री बस के लगभग 200 से अधिक चालक/परिचालकों का स्वास्थ्य/ नेत्र परीक्षण किया गया। उक्त जांच शिविर में जिला चिकित्सालय रायपुर एवं प्राथमिंक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर, रूप जीवन हाॅस्पिटल, देवेन्द्र नगर रायपुर, ए.एस.जी. नेत्र चिकित्सालय, शंकर नगर रायपुर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपस्थित वाहन चालकों का परीक्षण किया गया।
*स्कूल बस चालक/परिचालकों के लिए यातायात प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर नियमों का पालन कर वाहन चलाने दिये निर्देश*:- सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शहर के स्कूलों में संचालित होने वाले स्कूल बस के चालक/परिचालकों के लिए यातायात प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें ज्ञान गंगा स्कूल एवं जैन पब्लिक स्कूल के लगभग 80 स्कूल बस चालक/परिचालकों को यातायात प्रशिक्षक श्री टीके भोई एवं सहायक प्रशिक्षण श्री सहदेव वर्मा द्वारा पावर पाइंट प्रजेंटेषन एवं सड़क दुर्घटना से संबंधित विडियो फुटेज के माध्यम से नियमों के पालन नही करने से होने वाली जानमाल की हानी के बारे में एवं नियमों का पालन कर वाहन चलाने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने निर्देशित किया गया। इसी प्रकार थाना प्रभारी यातायात पचपेड़ीनाका निरीक्षक नवल किशोर कष्यप, द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल डुण्डा रायपुर में यातायात प्रषिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूल के लगभग 60 चालक परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी।
*शहर के प्रमुख चैंक-चैराहों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर-पोस्टर का वितरण एवं कलाकरों द्वारा पी.के. की वेशभूषा में कर रहे यातायात जनजागरूकता:-* यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत लगातार छटवे दिन भी रायपुर पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो एवं चैंक-चैराहों में यातायात संचालन के साथ ही यातायात नियमों से संबंधित पाॅप्लेट, पोस्टर वितरण कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही मोर पिरोहित लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा पी.के. फिल्म के किरदार में शहर के प्रमुख चैराहों में सिगनल रेड होने के दौरान अभिनय कर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट धारण कर वाहन चलाने एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चालने की अपील की जा रही है।
*अपील:*- वाहन चालकों से अपील है, कृपया यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए, नाबालिग बच्चों बालिग होने तक वाहन चलाने न दे, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालन न करें, चार पहिया वाहन चालन दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए। वाहन चालन के दौरान मोबाईल फोन का उपयोग न करें, नषें की हालत में वाहन न चलाए, तेज रफ्तार वाहन न चलाए। स्वयं सुरक्षित रहें, तथा दूसरों को भी सुरक्षित रहने दे।




