RAIPUR

नाबालिक से रेप के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला

आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की दुकान है जहां वहां चूड़ियां बेचता है साथ ही चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा भी बेचा करता था

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार की सुबह नाबालिक से रेप के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला है। नगर निगम ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए 7 दिनों के भीतर मकान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज सुबह राजा तालाब के झंडा चौक स्थित घर पर बुलडोजर से आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया गया।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल, प्रशासन की टीम और पार्षद मौजूद रहे। पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए, लोगों में भारी आक्रोश है उन्होंने कहा कि अगर उनके वार्ड में कोई भी ऐसा कृत्य होता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी कुछ दिन पहले आई थी उन्होंने आरोपी की दुकान और घर को तोड़ने के साफ निर्देश दिए थे।

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ले में आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की दुकान है जहां वहां चूड़ियां बेचता है साथ ही चॉकलेट, नड्डा और मुर्रा भी बेचा करता था, आरोपी इन्हीं चीजों का लालच देकर 9 साल की बच्ची को अपने साथ रोज घर ले जाता था और उसके साथ गंदा काम करता था, आरोपी ने 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच मासूम के साथ कई बार दर दरिंदगी की थी

 

Related Articles

Back to top button