छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ के शराब घोटाले में 28 जनवरी बेहद अहम

28 जनवरी सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन मामलो में सुनवाई होनी है 

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ के शराब घोटाले में अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है! 28 जनवरी सुप्रीम कोर्ट में एक साथ तीन मामलो में सुनवाई होनी है, पहला मामला है पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का. अभी 3 जनवरी को ही वो 6 महीने बाद जेल से बाहर आए थे, लेकिन उनकी आजादी खतरे में है. EOW और ACB ने उनकी जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है. ED का दावा है कि चैतन्य ने इस घोटाले से 1000 करोड़ का फायदा उठाया है.

दूसरा मामला है निलंबित पावरफुल IAS सौम्या चौरसिया का. उन्होंने ED की गिरफ्तारी को ही चैलेंज कर दिया है. उन पर पद का दुरुपयोग कर सिंडिकेट को संरक्षण देने का आरोप है.

तीसरा, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, जो 64 करोड़ की रिश्वत के आरोप में जेल में हैं, उन्होंने भी जमानत की गुहार लगाई है. क्या 28 जनवरी को चैतन्य की जमानत रद्द होगी या लखमा-सौम्या को राहत मिलेगी?

 

Related Articles

Back to top button