RAIPUR

मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया द्वारा कुष्ठ बस्ती मोवा के बच्चों को ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई

विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिया गया

AINS NEWS… मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कुष्ठ रोग बस्ती मोवा के बच्चों को ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति जागृत करना था प्रतियोगिता आयोजन के बाद विजेता बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार भी दिया गया l

मारुति फाउंडेशन हेरिटेज इंडिया की अध्यक्ष मेघा तिवारी ने कहा कि हम छोटे-छोटे प्रयासो से ही बच्चों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत कर सकते हैं l इस अवसर पर कार्यक्रम में सदभावना सेवा फाउंडेशन से अनुभा दुबे, प्रिया शर्मा, आकृति शर्मा एवं प्रकृति शर्मा भी उपस्थित रही l

 

Related Articles

Back to top button