महिला बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से की गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

AINS NEWS गरियाबंद… अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गरियाबंद महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं से की गई, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने खेल भावना के साथ भाग लेते हुए उत्साह और प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी अलग पहचान बना रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा ठाकुर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





