मनोरंजन

मया देदे मायारू से महिलाओं को हो गई मया, 11 अप्रैल को निकला पहले लक्की विजेता का कूपन, आज मिलेगी चमचमाती स्कूटी

अब 13 अप्रैल को भी लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसमें 10, 11 और 12 अप्रैल के महिला दर्शकों की टिकट शामिल की जाएगी

AINS NEWS… 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ी फिल्म मया देदे मायारू देखने वाली महिला दर्शकों की टिकटों का लकी ड्रा 11 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे एक बच्ची के हाथों निकाला गया जिसमें लकी विजेता के टिकट का नंबर रहा 015365 और लकी विजेता बनी अंबेडकर नगर, कटोरा तालाब की श्रीमती मोतीम काडे।

आज प्रभात टॉकीज में इन्हें चमचमाती स्कूटी प्रदान की जाएगी। मया देदे मयारू के निर्माता अलक राय ने कहा कि महिला दर्शकों का उत्साह ही हमें फिल्म निर्माण करने के लिए प्रेरित करता है, मैं उन सभी महिला दर्शकों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मया देदे मयारू को इतना मया और दुलार दिया।

उन्होंने लकी विजेता को बधाई दी। अब 13 अप्रैल को भी लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसमें 10, 11 और 12 अप्रैल के महिला दर्शकों की टिकट शामिल की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button