नगर निगम की विशेष सामान्य सभा को लेकर सियासत तेज, बैठक की वैधता पर सवाल खड़े किए एजाज ढेबर ने
रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा पर विवाद

AINS NEWS… पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने कहा है कि नगर निगम की विशेष सामान्य सभा केवल आपात परिस्थितियों में बुलाई जाती है, जैसे किसी आपदा, जल संकट या स्वच्छता से जुड़े गंभीर मुद्दों पर तत्काल निर्णय लेने की आवश्यकता हो। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ऐसी कोई स्थिति नहीं है, फिर भी विशेष सामान्य सभा बुलाई जा रही है।

उन्होंने संबंधित मंत्री, अधिकारियों और महापौर से सवाल करते हुए पूछा कि क्या यह विशेष सामान्य सभा नियमों के अनुसार बुलाई गई है। ढेबर ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी विशेष सामान्य सभा बुलाकर वन नेशन वन इलेक्शन जैसे विषय पर चर्चा कराई गई थी, जो नगर निगम के दायरे से बाहर और असंवैधानिक है।
ढेबर का कहना है कि नगर निगम की बैठकें स्थानीय मुद्दों और शहर के विकास से जुड़े विषयों पर केंद्रित होनी चाहिए, न कि ऐसे राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर जिनका सीधे तौर पर नगर निगम के कार्यों से संबंध नहीं है।




