विवाहिता की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग
9 मई को दीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई

AINS NEWS… बिलासपुर के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम खोगसरा में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराए जाने की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उर्तुम निवासी दीक्षा पटेल का विवाह खोंगसरा निवासी दिलीप कुशवाहा से हुआ था। 9 मई को दीक्षा की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई।ससुराल वालों ने तबियत खराब होना बताया मगर दीक्षा के मायके वाले उसकी हत्या किए जाने का संदेह जता रहे है।
मृतक के भाई राजेश पटेल ने बताया कि चार पांच दिन पहले दीक्षा ने ससुराल में मारपीट किए जाने की बात बताई थीं। उसे समझाकर ससुराल में एडजस्ट करने की बात कही थी। मगर 9 मई की सुबह कई बार दीक्षा को फोन लगाने पर उसका फोन बंद आ रहा था। दीक्षा के ससुर को फोन लगाया तो उसने दीक्षा से बात कराने से मना कर दिया। 10 मिनिट बात फिर लगाया तो तबियत खराब होने और दवाई दिए जाने की बात बताई। मगर कुछ देर बाद फिर फोन लगाया तो उसके पलंग से गिरने से मौत होने की बात कही। इन परिस्थितियों को देखते हुए दीक्षा को जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के मायके वालों ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करने और ससुराल वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।




