दुर्ग

फेक मैरिज पार्टी को लेकर जमकर विवाद, 499 रुपए की कपल एंट्री, इवेंट फिलहाल स्थगित

आयोजन का सोशल मीडिया में बड़े स्तर पर प्रचार किया गया था

AINS NEWS… दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फेक मैरिज पार्टी को लेकर जमकर विवाद खड़ा हो गया। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र स्थित कोसी रिसोर्ट का है, जहां 30 मई को फेक मैरिज नाम से एक इवेंट आयोजित किया जाना था।

दरअसल इस आयोजन का सोशल मीडिया में बड़े स्तर पर प्रचार किया गया था। युवाओं को आकर्षित करने के लिए 499 रुपए की कपल एंट्री रखी गई थी और विज्ञापन में युवक-युवतियों को दूल्हा-दुल्हन की तरह सजकर आने की अपील की गई थी। इतना ही नहीं, रिसोर्ट में पूरी तरह शादी जैसा नकली सेटअप तैयार किया जाना था ताकि शामिल होने वाले लोगों को असली शादी जैसा अनुभव मिल सके।इसी बीच इस आयोजन की जानकारी हिंदू युवा मंच और अन्य हिंदू संगठनों को लगी, जिसके बाद उन्होंने आयोजन को हिंदू रीति-रिवाजों और विवाह संस्कार का मजाक बताते हुए रिसोर्ट पहुंचकर जमकर हंगामा किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी,इसके बाद पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के चलते रिसोर्ट मैनेजर पांडे के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। विवाद बढ़ने के बाद कोसी रिसोर्ट प्रबंधन ने फेक मैरिज इवेंट को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि कोसी रेस्टोरेंट में फेक मैरिज पार्टी के नाम से एक इवेंट आयोजन संचालित पार्टी के नाम से एक पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसकी जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों द्वारा उसका विरोध किया गया और इस संबंध में जब इस रेस्टोरेंट है, उसके मैनेजर ब्रह्म दत्त पांडे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर यह स्वीकार किया गया है कि मैरिज पार्टी के नाम से आयोजन किया जाना था, भारतीय रीति रिवाज के अनुरूप नहीं है मैनेजर के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, बाकी लोगों को शांत कराया गया।दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी आयोजन में सामाजिक और धार्मिक संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखें ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

 

Related Articles

Back to top button