मनगट्टा के विसली वुड रिसॉर्ट में 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में हड़कंप
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित मनगट्टा के विसली वुड रिसॉर्ट में एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सुबह अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है।
एडिशनल एसपी ने क्या कहा?
राजनांदगांव के एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।




