OYO होटल में बड़ा कांड, प्रेमी ने प्रेमिका के सामने लगाई खुद को फांसी
स्मृतिनगर पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही

AINS NEWS… भिलाई के स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र के कोहका स्थित होटल कुणाल में एक प्रेमी ने प्रेमिका के सामने खुद को फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 6 बजे से दोनों होटल में कमरा बुकिंग कर साथ गए थे। दोनों ने रात को शराब पी, फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ ।

नशे की हालत में प्रेमिका बिस्तर पर सोती रही तभी प्रेमी ने उठकर आत्महत्या कर ली, मृत लड़के की पहचान कैंप निवासी 19 वर्षीय शादाप शेख के रूप में हुई है।
सुबह नींद खुली तो प्रेमिका ने प्रेमी को फंदे में लटका पाया तो खुद उतारा फांसी के फंदे से। दोस्तों को बुलाकर निजी अस्पताल लेकर गए जहां शादाप शेख को डॉक्टर ने किया मृत घोषित कर दिया।
दोस्तों ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, स्मृतिनगर पुलिस द्वारा लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सत्यप्रकाश तिवारी (CSP छावनी भिलाई जिला दुर्ग)*




