स्टील प्लांट से लोहा चोरी के दो और आरोपी अरेस्ट, भारी मात्रा में स्कैप बरामद
गिरफ्तार दो आरोपीयों सहित इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है

AINS NEWS… थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 277/2026 में भिलाई इस्पात संयंत्र से स्क्रैप चोरी कर रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा औद्योगिक संस्थान खपाए जाने के संबंध में प्रकरण में दो डायरेक्टरो की गिरफ्तारी की गई हैं।

थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 26 मई को लोहे स्कैप अकलोरडीही खदान पारा स्थित *ए.के. टेड्रर्स* से भारी मात्रा में स्कैप बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(4), 112, 319(2),336(3), 338, 343(2), 111, 61(2)(क), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 25 एवं 26(1) की धाराएं लगाई गई हैं।
इस मामलें में विवेचना के दौरान अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान गिरफ्तार किये गये आरोपियों से प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी तथा तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से भिलाई इस्पात संयंत्र से चोरी किए गए स्क्रैप को *रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा* स्थित औद्योगिक संस्थान में खपाए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर *रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड* के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं डायरेक्टर को दिनांक 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
अभी भी इस मामले की विवेेचना जारी है जिसमें इस मामले में शामिल और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।
गिरफ्तार दो आरोपीयों सहित इस प्रकरण में अब तक कुल 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
*आरोपियों के नाम –*
*1. विनोद कुमार गर्ग निवासी मकान नंबर 33 वालफोर्ट सिटी भाठागावं रायपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर (रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा जिला दुर्ग (मैनेजिंग डायरेक्टर)*
*2. संदीप कुमार पता एसबीआई कालोनी हाउस नंबर 94 जुनवानी रोड़ स्मृति नगर थाना सुपेला जिला दुर्ग रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमडा जिला दुर्ग (डायरेक्टर)*




