देवभोग में 30 किलो 100 ग्राम गांजा जप्त, 02 आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद... डेढ़ माह में 268.414 किलो ग्राम गांजा,कीमती 01 करोड़ 34 लाख 20 हजार 700 का गांजा जप्त

AINS NEWS गरियाबंद… पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश में मार्गदर्शन में समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत फिक्स पॉइंट लगाकर अवैध गांजा शराब के विरुद्ध रोकथाम एवं कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विगत डेढ़ माह में 10 प्रकरणों में 19 आरोपियों के साथ 268.414 किलो ग्राम गांजा कीमती 01 करोड़ 34 लाख 20 हजार 700 रुपए का अवैध गांजा जप्त कर कार्यवाही किया गया।

इसी क्रम में देवभोग पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 13.07.2026 को वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्कूटी क्रमांक CG 04 Q 2363 में दो व्यक्ति उड़ीसा की ओर से देवभोग होते हुए रायपुर की ओर अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना टीम द्वारा थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर उक्त स्कूटी को रोककर जांच की गई। स्कूटी में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनके जवाब संदिग्ध प्रतीत होने पर विधिवत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान स्कूटी में रखी एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी एवं एक काले रंग के बैग से कुल 30 किलोग्राम 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। मौके पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए गांजा, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी एवं दोनों आरोपियों के कब्जे से प्राप्त 02 टच स्क्रीन मोबाइल फोन जप्त किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपी गांजा के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके फलस्वरूप दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
🔸 चेतन खानवानी पिता – श्री घनश्याम खानवानी
उम्र – 40 वर्ष निवासी – अशोक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर, छत्तीसगढ़।
🔸 देवेन्द्र निषाद पिता – श्री बृजलाल निषाद उम्र – 30 वर्ष निवासी – बजरंग नगर, गोगांव, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़
📦 जप्त सामग्री 📦
✅ 30 किलोग्राम 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा
💰 कीमत – ₹15,00,000/-
✅ स्कूटी क्रमांक CG 04 Q 2363
💰 कीमत – ₹50,000/-
✅ 02 नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन
💰 कीमत – ₹10,000/-
💰 कुल जप्ती मूल्य – ₹15,60,000/-




