नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर, पेंड्रा नगर के राय पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक सड़क हादसा
तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को कुचला

AINS NEWS पेंड्रा… जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में नहीं थमने का नाम नहीं ले रहा है एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर मौत का काल बनकर आया, पेंड्रा नगर के राय पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को कुचल दिया।

हादसे में पिता तेरस भारिया और मासूम बेटे राजू भारिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक परिवार पेंड्रा के कुडकई गांव का निवासी बताए जा रहे है।

ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। डायल-112 की टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
भाग रहे ट्रेलर चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पेंड्रा पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं।




