RAIPUR

पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड 2026, गरियाबंद जिले के 04 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया

गरियाबंद पुलिस के जांबाजों ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और कर्तव्यनिष्ठा के बूते यह सफलता हासिल की

AINS NEWS…  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के कर-कमलों द्वारा राजधानी रायपुर में ‘‘ पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड-2026 आयोजित एक गरिमामय समारोह में गरियाबंद जिले के 04 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रतिष्ठित ‘‘पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड 2026’’ से सम्मानित किया गया।

एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र-पत्रिका समूह द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ के कुल 42 अधिकारी/कर्मचारी जो विभिन्न जिलों से अपने कर्तव्यों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को चुना गया था। इसमें गरियाबंद पुलिस के जांबाजों ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और कर्तव्यनिष्ठा के बूते यह सफलता हासिल की है।

*जज़्बा अवार्ड-2026 से सम्मानित होने वाले गरियाबंद के अधिकारी/कर्मचारी-*
▪️ निरीक्षक अमृत साहू थाना प्रभारी, राजिम (क्राइम डिटेक्शन/कानून व्यवस्था और जन-पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य)
▪️ उप निरीक्षक संजय सिंह क्षत्रिय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गरियाबंद (प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों में सराहनीय योगदान)
▪️ प्रधान आरक्षक दिलीप ठाकुर थाना देवभोग (क्राइम डिटेक्शन और मैदानी पुलिसिंग में बेहतरीन प्रदर्शन)
▪️ आरक्षक अशोक मिंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गरियाबंद (कार्यालयीन कार्यों और निष्ठावान सेवा के लिए)

*पुलिस अधीक्षक गरियाबंद की ओर से बधाई संदेश-*
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री जी के हाथों हमारे जवानों को मिला जज़्बा अवार्ड उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और जनता के प्रति उनकी सेवा भावना का प्रमाण है। इस सम्मान से न केवल इन चारों अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि जिले के अन्य पुलिस कर्मियों को भी पूरी निष्ठा और जज्बे के साथ ड्यूटी करने की प्रेरणा मिलेगी। गरियाबंद पुलिस जनता की सुरक्षा और न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Related Articles

Back to top button