छत्तीसगढ़

14 हजार एड्स पीड़ित कहां है? इसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं सरकार के पास

इलाज और दवाइयों के लिए चलाई जा रही संस्था 31 मार्च 2026 से बंद

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ में रहने वाले लगभग 40 हजार एड्स पीड़ित हैं , इसमें केवल 26 हजार की ही जानकारी सरकार के पास है बाकी शेष 14 हजार कहां है इसका कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि राज्य शासन में CSC द्वारा उनके इलाज और दवाइयां के लिए चलाई जा रही संस्था को 31 मार्च 2026 से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि हम जीना चाहते हैं लेकिन सरकार हमें मरने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

एड्स पीड़ितों ने आरोप लगाया है,कि कुछ निजी NGO तक हमारी लिस्ट पहुंच गई है और वह उन लोगों के घरों तक पहुंच रहे हैं जो कि कभी सेक्स वर्कर रहे हैं या समलैंगिक रहे हैं उनके घर पहुंच कर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।
जिससे पीड़ित होकर वह आत्महत्या जैसा कदम भी उठा सकते हैं, सरकार हमें जीने का अधिकार नहीं दे सकती तो कम से कम हमारी जानकारी को भी सार्वजनिक ना करें।

छत्तीसगढ़ के धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, और गरियाबंद जिले में रहने वाले कुछ पीड़ितों के घर तक उनकी जानकारी लेकर एनजीओ के लोग पहुंचे हैं जिससे वह भयभीत है।

पीड़ितों के संघ को संचालित करने वाली महिला ने बताया कि हमने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल छत्तीसगढ़ हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अमित कटारिया, सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग में इस बात की लिखित जानकारी देते हुए बताया है कि 26 हजार लोगों की लिस्ट वायरल कर दी है, लेकिन उन्हें वहां से सिर्फ  आश्वासन दिया गया।

वहीं धमतरी जिले में पीड़ितों के प्रतिनिधि मंडल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को संबंधित व्यक्तियों के बारे में लिखित शिकायत की है लेकिन एक महीना होने को है अब तक उस शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

पीड़ितों ने यह भी कहा, कि अगर सरकार हमारी नहीं सुनती है तो हम 26000 लोग जो अभी वर्तमान समय में दवाइयां ले रहे हैं वह भी दवाइयां लेना बंद कर देंगे।

 

Related Articles

Back to top button