गरियाबंद

खड़गे के प्रति दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च

विधायक ने आरोप लगाया कि यह कृत्य भाजपा द्वारा पोषित विभाजनकारी मानसिकता का प्रतीक है

AINS NEWS गरियाबंद… अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा पैदल मार्च एवं सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट किए। आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस भवन गरियाबंद से तिरंगा चौक तक सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति कथित रूप से दुर्व्यवहार करने तथा सभा में गंगाजल का छिड़काव किए जाने के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित कर विरोध दर्ज किया।कार्यक्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधायक एवं आदिवासी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी,मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसजन,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,पार्षदों एवं पूर्व पार्षदों समेत सभी कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर हिंदू राइट विंग संगठन द्वारा गंगाजल से कथित ‘शुद्धिकरण’ किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। विधायक ने आरोप लगाया कि यह कृत्य भाजपा द्वारा पोषित विभाजनकारी मानसिकता का प्रतीक है और सामाजिक सौहार्द तथा संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के स्थल को कथित रूप से ‘अपवित्र’ बताकर उसका गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया।कांग्रेस ने इसे अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक समाज में इस तरह की भेदभावपूर्ण मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं देती और ऐसे कृत्य का कठोर विरोध करती है।

वही जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि यह केवल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान नहीं,बल्कि करोड़ों भारतीयों की गरिमा, समानता,बंधुत्व,सामाजिक न्याय और मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर हमला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह जाति,धर्म या किसी अन्य आधार पर भेदभाव तथा विभाजनकारी विचारधारा को स्वीकार नहीं करेगी।

 

Related Articles

Back to top button