RAIPUR

अभिभावक सावधान… नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

AINS NEWS रायपुर…  रायपुर परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक अहम कदम उठाया है, विभाग ने स्कूल कॉलेज को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि 18 वर्ष से कम आयु के स्कूली विद्यार्थी दोपहिया वाहन चलाकर बिना वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस के विद्यालय आते जाते हैं, यह न केवल मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन है बल्कि उनके जीवन और अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है, इसलिए आपको निर्देशित किया जाता है कि आपके संस्थान में अध्यनरत 18 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों के अभिभावकों को दो पहिया वाहन चलाने से रोकने हेतु सूचित करना सुनिश्चित करें।

विभाग ने यह भी कहा कि नाबालिगों के दो पहिया वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मोटरयान अधिनियम के तहत अभिभावकों पर भी कार्यवाही के संकेत क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने दिए हैं, उन्होंने यह भी बताया कि अभिभावकों को बच्चों को दो पहिया वाहन न देने के लिए जागरूक किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button