RAIPUR

स्पा सेंटर में गौतम बुद्ध की तस्वीर को लेकर बौद्ध समाज ने जताई आपत्ति

तीन दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ज्ञापन, तस्वीर हटाने और स्पा सेंटरों की जांच की मांग

AINS NEWS रायपुर… शहर में स्पा सेंटरों पर पुलिस की कार्रवाई के बीच बौद्ध समाज ने स्पा सेंटरों में तथागत गौतम बुद्ध की तस्वीर और बैनर लगाए जाने को लेकर आपत्ति जताई है। इसी विषय को लेकर शनिवार को समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद कल देवेंद्र नगर क्षेत्र के पुलिस विभाग को भी ज्ञापन दिया गया और सिविल लाइन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई

समाज के युवाओं को जानकारी मिली कि कटोरा तालाब के पास उटोपिया शॉप के बगल में स्थित एक स्पा सेंटर के बाहर बैनर में तथागत गौतम बुद्ध की तस्वीर लगी हुई है इसके बाद समाज के युवा सिविल लाइन थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर तस्वीर हटाने की मांग की समाज के लोगों ने पुलिस से मांग की कि थाना क्षेत्र में संचालित सभी स्पा सेंटरों में यदि गौतम बुद्ध की तस्वीर या प्रतिमा का व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है, तो संचालकों से बात कर उसे हटाया जाए। साथ ही स्पा सेंटरों के अंदर किसी तरह की गलत गतिविधियां तो नहीं चल रही हैं, इसकी भी जांच की जाए

थाना प्रभारी ने बताया कि उनके द्वारा संबंधित स्पा सेंटर सहित एक अन्य स्पा सेंटर से गौतम बुद्ध की तस्वीर वाला बैनर हटवा दिया गया है उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में यदि किसी अन्य स्पा सेंटर में ऐसी तस्वीर या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो समाज के लोग पुलिस को जानकारी दे सकते हैं पुलिस मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे समाज के लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि तथागत गौतम बुद्ध केवल एक तस्वीर या सजावट का हिस्सा नहीं हैं। उनकी अपनी गरिमा और सम्मान है यदि किसी गलत गतिविधि वाले स्थान पर तथागत गौतम बुद्ध की तस्वीर या प्रतिमा का इस्तेमाल किया जाता है तो बौद्ध समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा।

समाज ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध के सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बौद्ध समाज नहीं सहेगा, पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर बौद्ध समाज के युवाओं ने थाना प्रभारी का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी.
इस अवसर पर बेनीराम गायकवाड, प्रफुल्ल मेश्राम, अरुण बागड़े,अभिषेक डोंगरे, पंकज रामटेके, निखिल बोरकर, आरजू रामटेके, मुकेश डोंगरे, कुणाल गौरे, पमिल धोने, अमित देशभ्रतार, शुभम बोरकर, विजय चौहान , हितेश गायकवाड, महेश बोरकर , तन्मय बोरकर,अक्षय डाहट ,सचिन गजभिए , नितिन चारबे , विनोद जाम्बुलकर, आदित्य रामटेके, विशाल फूले, जागेश गड़पायले, नीनू बागड़े,सिमरन बागड़े, योगांशी बागड़े आदि उपस्थित रहें.

 

Related Articles

Back to top button