गरियाबंद

पुलिस की अवैध जुआ के खिलाफ कार्यवाही,थाना फिंगेश्वर ने 06 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा

फड़ से कुल ₹62,000 नगद राशि ,ताश के पत्ते और जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी बरामद

AINS NEWS गरियाबंद… पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर पुलिस एवं साइबर टीम को जुआरियों के खिलाफ एक सफलता हाथ लगी है।थाना फिंगेश्वर एवं साइबर टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फिंगेश्वर पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से 06 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जुआरियो के पास और फड़ से कुल ₹62,000 नगद राशि ,ताश के पत्ते और जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार जुआरियों का नाम*

01. मोहन यादव पिता आशाराम यादव उम्र 48 साल निवासी ग्राम बम्हनी थाना व जिला महासमुंद (छ०ग०)

02. लोकनाथ साहू पिता स्व० शंकर लाल उम्र 43 साल निवासी ग्राम नयारायपुर सेक्टर 30 थाना राखी जिला रायपुर (छ०ग०)

03. मन्नू साहू पिता श्री मिलाप राम साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम केन्द्री थाना अभनपुर जिला रायपुर (छ०ग०)

04. नोहर साहू पिता श्री श्याम लाल साहू उम्र 38 साल निवासी ग्राम बकसरा थाना अभनपुर जिला रायपुर (छ०ग०)

05. टेकराम सिन्हा पिता रमेश सिन्हा उम्र 26 साल निवासी ग्राम बेलटुकरी थाना राजिम जिला गरियाबंद (छ०ग०)

06. परस राम सिन्हा पिता स्व० जगन्नाथ सिन्हा उम्र 42 साल निवासी ग्राम भलेसर थाना व जिला महासमुंद (छ०ग०)

*जप्त सामग्री*

नगदी 62,500 / रू0, 52 पत्ती ताश, एक नीला रंग का प्लास्टिक नीपाल,

06 नग मोबाइल फ़ोन

03 नग मोटर सायकल 01 नग स्कूटी कुल 04 नग मोटर सायकल

घटनास्थल ग्राम बम्हन देही जंगल थाना फिंगेश्वर

 

Related Articles

Back to top button