राजनीति

सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया ने अभियान के कार्यक्रमों की सोशल मीडिया कवरेज, फोटो-वीडियो एवं प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक जानकारी दी

AINS NEWS गरियाबंद… भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में सेवा संकल्प अभियान को लेकर सोशल मीडिया विभाग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अनिल चंद्राकर, जिला महामंत्री श्री आशीष शर्मा एवं श्री चंद्रशेखर साहू उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।

सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया ने अभियान के कार्यक्रमों की सोशल मीडिया कवरेज, फोटो-वीडियो एवं प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने सभी मंडलों एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के सोशल मीडिया प्रभारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

बैठक में जिला मंत्री सुरेंद्र सोनटेके, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, मंडल अध्यक्ष सुमित पारेख, राकेश साहू, संतोष यादव, धनराज विश्वकर्मा, भगवान बेहरा, गोपी ध्रुव, हेमंत सिन्हा, जगमोहन पटेल, श्रीमती मंजू हरिद, देवेश ठाकुर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री पंकज निर्मलकर, नंदकिशोर चौबे, दीपक शर्मा, सतन यादव, गिरधारी पटेल, अभिषेक तिवारी, रूपनारायण बंजारे, राहुल मीरी, बादल, शुभम सांग एवं मानव निर्मलकर सहित जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य, मंडल संयोजक-सहसंयोजक तथा जिला एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन अमित वखारिया ने किया तथा जिला सहसंयोजक भोलाशंकर जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Back to top button