वोट चोरी के खिलाफ मैनपुर मे कांग्रेस द्वारा जंगी रैली, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, कांग्रेस और पुलिस में झुमाझटकी
महामंत्री गेंदु यादव ने कहा चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर कार्य कर रही है और अब चुनाव आयोग से देश की जनता का विश्वास उठ चुका है

AINS NEWS गरियाबंद – चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के तत्वावधान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर मे उग्र प्रदर्शन किया, हाथों में झंडे-बैनर लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने जंगी रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए मैनपुर नगर के बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड परिसर में एकत्रित हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और उनके तुरंत इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने में विफल रहा है और जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामंत्री गेंदु यादव ने कहा चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर कार्य कर रही है और अब चुनाव आयोग से देश की जनता का विश्वास उठ चुका है जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तिफा नही देंगे अब यह आंदोलन गांव गांव तक किया जायेगा। बस स्टैंड मैनपुर में घंटे भर चले इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही तय नहीं हो जाती, उनका यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पुलिस के बीच झुमाझटकी – कांग्रेसियो ने आज सप्ताहिक बाजार मे रैली निकालकर पूरी तरह माहौल बनाया बाजार मे पहुंचे हजारो लोगो के सामने रैली निकाली और जैसे ही पुतले को आग के हवाले किये कांग्रेस कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति निर्मित हो गई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, तनवीर राजपूत, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द्र नेगी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष पारेश्वर नेगी, लिकेश यादव, डोमार साहू, रेवन दीवान, रूपेश मसीह, केसरी ध्रुव, रामसिंग नागेश, विमल नेगी, बिलेश ध्रुवा, जाकिर रजा, इमरान रजा, पारेश्वर नेताम, तीवकुमार सोनी, लिलेश चक्रधारी, मनोज कुमार, भुवन नेताम, जोगेन्द्र कुमार, शिवकुमार, दयाराम एवं बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




