राष्ट्रीय
चेन्नई पहुंचे PM मोदी, CM विजय ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत
₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

AINS NEWS… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे, जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान PM मोदी चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक सफर करेंगे और जलकंठेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह IIT मद्रास के ब्रेन सेंटर का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री ₹13,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही, वह जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह में भी शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे।




