विश्वास मत हासिल कर लिया झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने, सत्ता पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि विपक्ष को सिर्फ 29 वोट मिले
चंपई सोरेन को JMM के विधायक दल का नेता चुना गया था

AINS NEWS RANCHI….. झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सरकार ने अपना बहुमत साबित किया। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष विपक्ष में चर्चा के बाद वोटिंग हुई, जिसमें सत्ता पक्ष में 47 वोट पड़े, जबकि विपक्ष को सिर्फ 29 वोट मिले। आपको बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद चंपई सोरेन को JMM के विधायक दल का नेता चुना गया था।

बता दें कि जेएमएम और गठबंधन के विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए हैदराबाद भेजा गया था, जहां से वो रविवार शाम को ही रांची लौटे थे, जिसके बाद उन्हें रांची के सर्किट हाउस में रोका गया था. इसके अलावा PMLA कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव में शामिल होने की इजाजत दे दी थी। चंपई सोरेन ने बीते शुक्रवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. झारखंड की नई सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पास कर लिया है. चंपई सरकार के समर्थन में कुल 47 वोट पड़े हैं, जबकि विपक्ष को कुल 29 वोट मिले हैं।




