बार-बार शिकायतों के बाद बिल्डर के खिलाफ लामबंद हुए रहवासी, ग्रीन अर्थ सिटी अमलेश्वर में आज धरना प्रदर्शन
बिल्डर ने रेरा में एक प्रोजेक्ट को पांच प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किया

AINS NEWS… वर्ष 2011 में स्वीकृत ग्रीन अर्थ सिटी का प्रोजेक्ट घोषणा पत्र के अनुसार अब तक पूर्ण नहीं किया बिल्डर ने बावजूद इसके कॉलोनी में ढेरों खामियां हैं। लगातार शिकायत के बावजूद बिल्डर के कान में जूं तक नहीं रेंग रही इसलिए रहवासियों ने प्रशासन को अवगत कराते हुए धरना प्रदर्शन करने का फैसला लिया।

ग्रीन अर्थ इंफ्रावेंचर कंपनी के डायरेक्टर संजय श्री श्रीमाल ने जब 2011 में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया था तब घोषणा पत्र में ढेर सारे वादे किए थे जिनमें पार्क, स्विमिंग पूल, क्लब हाउस, बाउंड्री वॉल, कचरा प्रबंधन, अंडरग्राउंड वायरिंग जैसी तमाम सुविधाओं की बात कही थी लेकिन आज 2026 तक सभी कार्य अपूर्ण है।
रहवासियों ने बताया कि बिल्डर ने रेरा में एक प्रोजेक्ट को पांच प्रोजेक्ट बनाकर प्रस्तुत किया और सभी के अलग-अलग ब्रोशर भी नहीं बनाएं इस तरह बिल्डर ने रेरा को भी अंधेरे में रखा। बिल्डर ने कॉलोनी के चार फ्लैट बगल में स्थित सैनी फार्म हाउस को बेच दी और फार्म हाउस वालों ने ग्रीन अर्थ सिटी की बाउंड्री वॉल तोड़ दी, अब वहां रिसार्ट संचालित हो रहा है जबकि वह कृषि भूमि है।




इसी तरह ग्रीन अर्थ सिटी में बिल्डर ने बच्चों के खेलने के लिए बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, स्केटिंग कोर्ट और तो और योगा मेडिटेशन सेंटर के निर्माण की भी बात कही थी जिसे आज तक नहीं बनाया गया।
बिल्डर ने रहवासियों के सामने वादों का पुलिंदा रख कर धोखाधड़ी की है जिसकी शिकायत रहवासियों ने प्रशासन से भी की है, बिल्डर अपने रसूख के चलते रहवासियों की शिकायतों को लगातार अनदेखा कर रहा है, इसलिए अब रहवासी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने मजबूर हैं।




