Uncategorized
केरल में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 8000 हजार जिलेटिन छड़ें मिलने से हड़कंप

केरल में पुलिस ने बड़ी संख्या में विस्फोटक बरामद किया है. केरल पुलिस को शोरानूर के पास खुले में पड़ी जिलेटिन की करीब 8000 छड़ें मिली हैं. इन्हें 40 बॉक्स में रखा गया था. पुलिस इन्हें कब्जे में लेकर जांच कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में इलाके में विस्फोटक मिलना चौंकाने वाला है. हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इन्हें यहां किसने और क्यों रखा था.




