केसकाल में ट्रक, बस ड्राईवर यूनियन की हड़ताल से मुख्य सड़क मार्ग सूना, पेट्रोल पंप में बाइक की भीड़ से संचालक परेशान
ड्राइवरों के तीन दिवसीय हड़ताल से छत्तीसगढ में सरकार के सामने बढ़ी चुनौती

AINS NEWS 24X7 केशकाल….. नया साल की शुरु होते ही ड्राईवर यूनियन महासंघ के 3 दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन केसकाल नगर में सुबह होते ही राष्ट्रीय राज मार्ग 30 पर बस ट्रक के पहिये थम गए है, केसकाल में पेट्रोल पंप में बाइक में पेट्रोल डालने के लिए उमड़ी भीड़ से पंप संचालक हताश परेशान है, सूत्रो से प्राप्त जानकारी अनुसार ड्राइवरों के तीन दिवसीय हड़ताल से जनजीवन अस्त व्यस्त है,


आदेश के तहत ट्रक व बस की ओवर स्पीड से सड़क दुघर्टना से लोगो की जान के खतरे को देखते हुए ड्राइवारो के उपर 5 लाख का जुर्माना व सजा के प्रावधान के खिलाफ़ में ड्राईवर महासंघ ने दिनांक 01.01.2024 से लेकर 03.01.2024 तक की हड़ताल के चलते सरकार के सामने विषम परिस्थिति निर्मित होने के साथ जनजीवन में बुरा असर पड़ रहा है, इस हड़ताल से पब्लिक के उपर असर देखने को मिला है, नया वर्ष 2024 पूरे भारत में जोर शोर से मनाया गया है किंतु ड्राइवरों के तीन दिवसीय हड़ताल से छत्तीसगढ में सरकार के सामने बढ़ी चुनौती की चर्चा है, लेकिन ड्राइवर यूनियन महासंघ की हड़ताल पर छग सरकार के अगामी निर्णय पर सभी की नजर है



