छत्तीसगढ़

हफ्ते भर में 2 जिंदगी खत्मः 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर मौत को लगाया गले, इससे पहले भी एक लड़के ने किया था सुसाइड

CG NEWS: भिलाई. माइनर सुसाइड के मामले दुर्ग में बढ़ रहे हैं. बच्चे असफलता और तनाव से उबर नहीं पा रहे हैं. आज फिर नेवई थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है. सप्ताहभर पहले रिसाली ग्रीन वैली में रहने वाले वेदांशु ठाकुर ने खुदकुशी की थी. आज रिसाली प्रगति नगर की रहने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर जिंदगी खत्म कर ली है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

बता दें कि, लड़की कक्षा 9वीं की छात्रा थी. उसने फांसी के फंदे में झूलकर जिंदगी खत्म कर ली है. नेवई थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नेवई टीआई ममता शर्मा ने बताया कि प्रगति नगर निवासी 16 वर्ष की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतिका कक्षा 9वीं में अध्यनरत थी. बीते 15 दिनों से उसका मोबाइल खराब था. घटनास्थल से सुसाइडल नोट तक बरामद नहीं हुआ है. फांसी लगाने का कारण अज्ञात है.

बताया जा रहा है कि छात्रा का मोबाइल फोन बीते 15 दिनों से बंद था. फिलहाल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. परिजन भी इस सुसाइड के बाद से शॉक्ड हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बिटिया ने इतना बड़ा कदम उठा लिया है

Related Articles

Back to top button