क्राइमराजनीतिराष्ट्रीय

गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित

नोएडा. गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. आज उसके अवैध अतिक्रमण पर नोएडा अथॉरिटी ने बुलडोजर चलाया है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. इस बीच खबर मिली है कि नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है

गौतमबुद्ध नगर पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के थाना फेस-2 पर मु.अ.सं. 329/22 में नामजद अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है. बता दें कि नोएडा सोसाइटी मामले में एक के बाद एक कार्रवाई होनी शुरू हो गई है. अपने पुराने नोट को तामील करते हुए नोएडा अथॉरिटी ने तथाकथित नेता श्रीकांत त्यागी की सोसाइटी में बनाई गई अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया है

उत्तर प्रदेश की नोएडा अथॉरिटी टीम ने सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर महिला से बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला दिया है. आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था, जिसे बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया. गैंगस्टर लगाकर श्रीकांत की तलाश की जा रही है, लेकिन वह अबतक पुलिस के हाथ नहीं लगा है

Related Articles

Back to top button